कण-कण में कृष्ण

कण कण में जहां कृष्ण बसे है,
हर दिल में बसे है राम.!
हर पत्थर जहां शिव बन जाता,
नदियां होती धाम.!
पर्वत पिता सा साहस देता,
सागर देता विश्वास.!
जन्मभूमि जहां पूजी जाती,
भारत होती माँ.!
संस्कार जहां पलते फूलते,
ऐसा देश महान.!
नमन मुझे उस धरती को,
जन्म जहां ले बारम्बार.!
#अजय57 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्त पर कटाक्ष..

इश्क़..

मज़दूर..