आंसू..
क्या दर्द छिपाए हो दिल में,
क्यों आंख तेरे भर आएं है..
हर दर्द बयां तू कर के देख,
हम दर्द तेरे सब हर लेंगे..
यह मेरा तुझसे वादा है,
नही साथ तेरा हम छोड़ेंगे..
सुख दुःख में साथ रहेंगे हम,
नही छोड़ेंगे अब हाथ तेरा..
हर लमहें गुज़रेंगे अब संग,
जीवन के पथ पर साथ चलें..
नही हम तुम अब छोड़ेंगे,
एक दूजे का अब हाथ हम..
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें