हिंदुस्तान..
#वो_मुल्क_है_हिंदुस्तान हमारा,
जहां जीवन का सबको ज्ञान..
एक सूत्र में बंधे सभी है,
हिन्दू मुस्लिम सिक्ख महान..
सभी धर्म को मान मिला है,
सबको है अधिकार समान..
अंगड़ाई ज़हां ऋतुएँ लेती,
फसलें होती सभी प्रकार..
हिन्दुस्तां का मुकुट हिमालय,
हिंदमहासागर हृदय विशाल..
नदियों में गंगा नर्मदा,
पूजते जिनको बारम्बार..
प्रकृति ही जननी मेरी,
जहां जन्में कितने महान..
गांधी बुद्ध महावीर नानक,
की यह धरती देती ज्ञान..
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें