जिंदगी किताब है...

जिंदगी ख़ुद ही #किताब है,
फ़ुर्सत में कभी पढ़ना.!
हर पन्ने को पलट कर देखना,
कुछ ना कुछ निकलेगा.!
किसी में तुमको दर्द मिलेगा,
किसी में होगा प्यार.!
कहीं जीवन से चाहत होगी,
कहीं होगा बैराग.!
जीवन-पथ पर चलते-चलते,
क्या खोया क्या पाया है.!
हाथ फैलाकर ज़रा देखना,
मुट्ठी में क्या आया है.!
#अजय57

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्त पर कटाक्ष..

इश्क़..

मज़दूर..